बदरीनाथ कथित चढ़ावा चोरी मामला: BJP सांसद त्रिवेंद्र ने सरकार को घेरा, निष्पक्ष जांच पर उठाए सवाल।

बदरीनाथ कथित चढ़ावा चोरी मामला: BJP सांसद त्रिवेंद्र ने सरकार को घेरा, निष्पक्ष जांच पर उठाए सवाल।
खबर शेयर करें:

बदरीनाथ कथित चढ़ावा चोरी मामला: BJP सांसद त्रिवेंद्र ने सरकार को घेरा, निष्पक्ष जांच पर उठाए सवाल।

दान चोरी के आरोपों पर बोले त्रिवेंद्र—"जांच ऐसी हो जिस पर सभी को भरोसा हो", कांग्रेस ने जांच समिति की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।



देहरादून। बदरीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। भाजपा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस पूरे प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निष्पक्ष और भरोसेमंद जांच की मांग कर सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पुराने रुख को दोहराते हुए कहा कि प्रदेश में मंदिरों के बेहतर प्रबंधन के लिए देवस्थानम बोर्ड की आवश्यकता आज भी बनी हुई है।

उधर, कांग्रेस ने इस बयान के बाद सरकार पर निशाना साधते हुए जांच समिति की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनियमितताओं के आरोप हैं, उनसे जुड़े लोगों को ही जांच समिति में शामिल किया गया है, जिससे जांच की पारदर्शिता संदिग्ध हो गई है।

कांग्रेस ने मांग की है कि मामले की जांच विधानसभा की संयुक्त समिति या उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे। पार्टी ने चेतावनी दी कि मौजूदा जांच समिति की रिपोर्ट को स्वीकार नहीं किया जाएगा और सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->