सीबीआई ने उत्तराखंड के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी।

सीबीआई ने उत्तराखंड के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी।
खबर शेयर करें:

सीबीआई ने उत्तराखंड के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी।

अधिकारियों और ठेकेदारों में मचा हड़कंप।



देहरादून। सीमा सड़क संगठन (BRO) में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीमों ने बुधवार तड़के उत्तराखंड के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी की। सुबह-सुबह हुई इस अचानक और व्यापक कार्रवाई से बीआरओ से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों के बीच हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई को बीआरओ के भीतर लंबे समय से चल रहे कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय हेरफेर की शिकायतें मिल रही थीं। इसी इनपुट के आधार पर केंद्रीय जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने बुधवार सुबह योजनाबद्ध तरीके से उत्तराखंड के पांच जिलों में एक साथ दबिश दी। इस छापेमारी के दायरे में बीआरओ के कई महत्वपूर्ण कार्यालय, वरिष्ठ अधिकारियों के सरकारी व निजी आवास और फील्ड में बने कैंप कार्यालय शामिल रहे।

सीबीआई की टीमों ने सभी तय ठिकानों पर पहुंचते ही सबसे पहले रिकॉर्ड्स को अपने नियंत्रण में लिया। घंटों तक चले इस सघन तलाशी अभियान में जांच एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक खातों से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड, टेंडर और कंस्ट्रक्शन से जुड़ी फाइलें जब्त की हैं। इसके अलावा अधिकारियों और संदिग्धों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी कब्जे में लेकर डेटा खंगाला जा रहा है, ताकि डिजिटल सबूत जुटाए जा सकें।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों और बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर हुई वित्तीय गड़बड़ियों और टेंडर्स के आवंटन में नियमों की अनदेखी को लेकर की गई है। सीबीआई अब जब्त किए गए दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की गहनता से स्क्रूटनी (जांच) कर रही है। माना जा रहा है कि इस छापेमारी के बाद आने वाले दिनों में बीआरओ के कुछ बड़े अधिकारियों और नामी ठेकेदारों पर गिरफ्तारी की गाज भी गिर सकती है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->