सिडकुल पंतनगर में बाल श्रम का बड़ा खुलासा।
श्री दुर्गा फाइबर्स से 16 नाबालिग बरामद,FIR दर्ज।
ऊधम सिंह नगर (पंतनगर)। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से बाल श्रम का एक बड़ा मामला सामने आया है। सिडकुल पंतनगर स्थित 'श्री दुर्गा फाइबर्स प्रोडक्ट्स' कंपनी में छापेमारी के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम ने 16 नाबालिग बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है। इस मामले में पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।
गुप्त सूचना के आधार पर सिडकुल की श्री दुर्गा फाइबर्स कंपनी में छापेमारी की गई।16 नाबालिग बरामद, कंपनी परिसर के भीतर से 16 नाबालिग बच्चे काम करते हुए पाए गए, जिन्हें सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।FIR दर्ज, पुलिस ने बाल श्रम निषेध कानून और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।जांच शुरू, प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि इन बच्चों को यहाँ कब से और किन परिस्थितियों में काम पर रखा गया था।


