देहरादून फायरिंग केस का खुलासा।
शादी की पुरानी रंजिश में चली थीं गोलियां, तीन आरोपी गिरफ्तार।
देहरादून। रायपुर स्थित रिंग रोड पर शराब ठेके के बाहर हुए सनसनीखेज गोलीकांड का पुलिस ने पूरी तरह खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले में संलिप्त तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि इस खूनी संघर्ष की मुख्य वजह उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक शादी समारोह के दौरान शुरू हुई पुरानी रंजिश थी।
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिंग रोड पर स्थित एक शराब ठेके के बाहर सरेआम फायरिंग हुई थी। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपियों को दबोच लिया है।
आरोपियों और पीड़ित पक्ष के बीच उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक शादी के दौरान विवाद हुआ था, जो इस जानलेवा हमले की वजह बना।
पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार बरामद करने के साथ ही उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच तेज कर दी है।


