फिल्म मंथन' में पहुंचे पूर्व विधायक मनोज रावत, जापानी क्लासिक 'The Naked Island' देख सिनेमाई विधा को सराहा।

फिल्म मंथन' में पहुंचे पूर्व विधायक मनोज रावत, जापानी क्लासिक 'The Naked Island' देख सिनेमाई विधा को सराहा।
खबर शेयर करें:

फिल्म मंथन' में पहुंचे पूर्व विधायक मनोज रावत, जापानी क्लासिक 'The Naked Island' देख सिनेमाई विधा को सराहा।


अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग):पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को विश्व स्तरीय और आंचलिक सिनेमा से रूबरू कराने के उद्देश्य से अगस्त्यमुनि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'हिमालयन आर्ट एंड मोशन फिल्म सोसाइटी' (HAMPS) द्वारा "फिल्म मंथन" फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक फिल्म फेस्टिवल में केदारनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज रावत ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की और दूरस्थ क्षेत्र में सिनेमाई संस्कृति को बढ़ावा देने के इस अनूठे प्रयास की खुलकर सराहना की।


 1960 की जापानी ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म ने बटोरा आकर्षणइस फिल्म फेस्टिवल के दौरान देश-विदेश और आंचलिक स्तर की कुल 10 सर्वश्रेष्ठ फिल्में दिखाई जा रही हैं। पूर्व विधायक मनोज रावत ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर 1960 के दशक की प्रसिद्ध जापानी ब्लैक एंड व्हाइट क्लासिक फिल्म 'द नेकेड आइलैंड' (The Naked Island) देखी। उन्होंने कहा कि ऐसे विश्व स्तरीय सिनेमा से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को फिल्म निर्माण, निर्देशन और अभिनय की बारिकियों को समझने का एक शानदार मंच मिल रहा है।



फेस्टिवल के दौरान कला और रंगमंच जगत की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की, जिनसे पूर्व विधायक ने शिष्टाचार भेंट की,श्रीश डोभाल जी (प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं एनएसडी - NSD के पूर्व छात्र)सोनिया गैरोला जी (मशहूर रंगमंच एवं टीवी कलाकार)भावना नेगी जी (प्रसिद्ध टीवी व थियेटर कलाकार)।

पूर्व विधायक मनोज रावत ने 'हैम्प्स' (HAMPS) के निर्देशक संतोष रावत और उनकी पूरी टीम को इस बेहतरीन पहल के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि संतोष रावत एक उच्च स्तरीय टीम का निर्माण कर रहे हैं। वे उत्तराखंड के स्थानीय बच्चों को तराश कर देश के प्रतिष्ठित फिल्म संस्थानों में भेज रहे हैं, जिससे न केवल बच्चों का भविष्य संवर रहा है बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड को एक मजबूत प्रतिनिधित्व भी मिल रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह कंडारी, ब्लाक अध्यक्ष हरीश गुसाई आदि मौजूद थे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->