₹2 करोड़ की हेरोइन के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार।
हरिद्वार पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ₹2 करोड़ मूल्य की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सड़क किनारे खड़ी एक कार में एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा मिला, तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 980 ग्राम हेरोइन बरामद की, बरामद हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹2 करोड़ बताई जा रही है, हरिद्वार पुलिस ने करोड़ों की हेरोइन के साथ तरण तारण (पंजाब) निवासी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।


