पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार।


कोटद्वार। पौड़ी पुलिस ने बंद मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से ₹13,600 नकद बरामद किए हैं। गिरोह का एक मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को कोटद्वार निवासी उमेश चंद बमोला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जून माह में परिवार सहित पैतृक गांव जाने के दौरान उनके बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से लेकर नजीबाबाद और हरिद्वार मार्ग तक करीब 120 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस, मुखबिर की सूचना और लगातार की गई जांच के आधार पर 6 जुलाई को चार आरोपियों—मोहित (गाजियाबाद), कासिफ उर्फ नन्हे (बरेली), आमिर (बरेली) और आसिफ उर्फ अमन (बरेली)—को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने कोटद्वार में चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए आभूषण मात्र ₹15,000 में बेच दिए थे। पुलिस ने चोरी की रकम में से ₹13,600 नकद बरामद किए हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने 26 जून 2026 को उधम सिंह नगर के किच्छा थाना क्षेत्र से एक अपाचे मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसी चोरी की बाइक का इस्तेमाल कर उन्होंने कोटद्वार में बंद मकान की रेकी कर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ किया।

पुलिस के मुताबिक गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। सदस्य पहले कार से शहर पहुंचते, फिर स्थानीय स्तर पर मोटरसाइकिल चोरी कर उसी से कॉलोनियों में बंद मकानों की रेकी करते। मौका मिलने पर ताला तोड़कर चोरी करते और पुलिस को गुमराह करने के लिए चोरी की बाइक को कई बार घटनास्थल के आसपास ही छोड़ देते थे। चोरी का माल तुरंत अपने साथियों के माध्यम से दूसरे स्थान पर भिजवा दिया जाता था।

मामले में गिरोह का मुख्य साथी मोहम्मद आरिफ, निवासी दिल्ली, अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

घटना का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी पौड़ी ने ₹5,000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->