विकास प्राधिकरण के विरोध में गोपेश्वर में जोरदार प्रदर्शन, प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विकास प्राधिकरण के विरोध में गोपेश्वर में जोरदार प्रदर्शन, प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
खबर शेयर करें:

विकास प्राधिकरण के विरोध में गोपेश्वर में जोरदार प्रदर्शन, प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।


गोपेश्वर। विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के विरोध में सोमवार को गोपेश्वर नगर के नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विकास प्राधिकरण पर नगरवासियों का कथित उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी चमोली के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन भेजकर प्राधिकरण को समाप्त किए जाने की मांग की।



प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विकास प्राधिकरण की वर्तमान व्यवस्था के कारण नगरवासियों को अपने घरों की मरम्मत, छोटे-मोटे निर्माण कार्य तथा आवश्यक निर्माण गतिविधियों में भी अनावश्यक रोक-टोक का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप था कि व्यक्तिगत नालियों, रास्तों और अन्य छोटे सार्वजनिक एवं निजी निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि विकास प्राधिकरण पुरातत्व विभाग (आर्कियोलॉजी) का हवाला देकर मनमाने ढंग से कार्य कर रहा है, जिसके कारण नगर के विकास कार्य बाधित हो रहे हैं और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि विकास प्राधिकरण को समाप्त करने संबंधी प्रस्ताव शासन को तत्काल अग्रेषित किया जाए, ताकि राज्य सरकार इस पर शीघ्र निर्णय ले सके।

प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार  ने  प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी सभी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा उनका निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

प्रदर्शन में व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद जोशी, शांति प्रसाद भट्ट, कमल किशोर डिमरी, सूर्या पुरोहित, सुनील तिवारी,उषा रावत  नवल भटृ ,उषा फर्स्वाण, सुशीला सेमवाल अपूर्व भट्ट, गीता बिष्ट सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->