केदारनाथ में करंट से घायल स्थानीय प्रजाति का दुर्लभ उल्लू रेस्क्यू, वन विभाग की देखरेख में इलाज जारी।
केदारनाथ क्षेत्र में स्थानीय प्रजाति का एक उल्लू गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। प्राथमिक तौर पर पक्षी के घायल होने की वजह बिजली का करंट लगना बताया जा रहा है।
स्थानीय वन कर्मियों और प्रशासनिक टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल पक्षी का सुरक्षित रेस्क्यू किया। केदारनाथ के डीएफओ (DFO) एस.के. दुबे ने बताया कि संरक्षित प्रजाति के इस उल्लू का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है।
वर्तमान में पक्षी वन कर्मियों की कड़ी देखरेख में पूरी तरह सुरक्षित है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद इसे दोबारा प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।


