प्रधान यशवंत सिंह बुटोला की पुत्री के नामकरण संस्कार में उमड़े दिग्गज।
पूर्व विधायक मनोज रावत भी रहे मौजूद।
चमस्वाडा (उत्तराखंड)।चमस्वाडा के ग्राम प्रधान श्री यशवंत सिंह बुटोला जी की नवजात पुत्री 'रियांशी' के नामकरण संस्कार समारोह में आज क्षेत्र की कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की। इस मांगलिक अवसर पर पूर्व विधायक (केदारनाथ) मनोज रावत जी विशेष रूप से सम्मिलित हुए और नवजात शिशु को अपना शुभाशीष प्रदान किया।
समारोह में जिला अध्यक्ष कांग्रेस कुलदीप सिंह कंडारी जी, जिला पंचायत सदस्य श्री अजयवीर सिंह जी भंडारी और ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं जी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
क्षेत्र के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता श्री हरीश कठैत जी और श्री आलोक जग्गी जी ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर प्रधान जी के परिवार को बधाई दी।
सभी अतिथियों ने उत्तराखंड की पारंपरिक पंगत (भोज) का आनंद लिया। पूर्व विधायक मनोज रावत जी ने इस दौरान क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों और अपने प्रियजनों से भेंट कर विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा की।प्रधान यशवंत सिंह बुटोला के परिवार ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संपूर्ण चमस्वाडा क्षेत्र में इस भव्य और गरिमामयी आयोजन की चर्चा बनी हुई है।




