पटेल नगर में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज! सरेआम फायरिंग से दहशत, गोली चलाने वाले फरार।

पटेल नगर में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज! सरेआम फायरिंग से दहशत, गोली चलाने वाले फरार।
खबर शेयर करें:

पटेल नगर में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज! सरेआम फायरिंग से दहशत, गोली चलाने वाले फरार।



**देहरादून।** थाना पटेल नगर क्षेत्र में दिनदहाड़े गोलियां चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सरेआम फायरिंग की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

दिन के उजाले में हुई इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर राजधानी के व्यस्त इलाके में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए कि उन्हें पुलिस और कानून का कोई डर नहीं रहा?

घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। हालांकि, दिनदहाड़े हुई फायरिंग ने पटेल नगर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सवाल यह भी है कि अपराधियों पर पुलिस का कितना खौफ बचा है, जब राजधानी में खुलेआम गोलियां चलाने के बाद आरोपी फरार हो जाते हैं?


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->