25 साल बाद हिमगिरि प्लांटेशन ठगी कांड का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार।

25 साल बाद हिमगिरि प्लांटेशन ठगी कांड का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

25 साल बाद हिमगिरि प्लांटेशन ठगी कांड का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार।


25 साल बाद भी नहीं बच सके ठग — ‘पैसा डबल’ का सपना दिखाकर जनता को लूटने वाले हिमगिरी प्लांटेशन घोटाले के ₹ 5000/- के ईनामी मफरूर अभियुक्त को चमोली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 वर्ष 2001 से फरार चल रहे ‘हिमगिरी प्लांटेशन’ ठगी कांड के ईनामी एवं मफरूर अभियुक्त रविन्द्र मोहन को लगभग 25 वर्षों बाद चमोली पुलिस ने गिरफ्तार क लिया।

यह मामला वर्ष 2001 का है,  शिव प्रसाद निवासी कालीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग ने थाना गोपेश्वर में एक गंभीर धोखाधड़ी की तहरीर दी थी। अभियुक्त रविन्द्र मोहन पुत्र शेर सिंह राणा व उसके भाई राकेश मोहन, दोनों निवासी ग्राम जामू, थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग ने वर्ष 1993 में “हिमगिरी प्लांटेशन” नामक कंपनी की स्थापना की थी। दोनों अभियुक्तों द्वारा लोगों को यह लालच दिया गया कि कंपनी में निवेश करने पर कम समय में पैसा दोगुना किया जाएगा तथा आकर्षक ब्याज भी दिया जाएगा। वर्ष 2001 में दोनों भाई जनता के लाखों रुपये लेकर रातों-रात फरार हो गए।

उक्त गंभीर धोखाधड़ी के संबंध में थाना गोपेश्वर पर मु0अ0सं0 268/2001 धारा 406/420 भादवि बनाम रविन्द्र मोहन एवं मु0अ0सं0 269/2001 धारा 406/420 भादवि बनाम राकेश मोहन पंजीकृत किए गए। माननीय न्यायालय द्वारा दोनों अभियुक्तों को मफरूर घोषित किया गया, जिसके उपरांत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चमोली द्वारा उनके विरुद्ध स्थायी गैर-जमानती वारंट जारी किए गए।

ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा नवीन तकनीकों, तकनीकी विश्लेषण, विभिन्न प्रपत्रों, देशव्यापी रिकॉर्ड्स एवं NATGRID प्लेटफॉर्म के माध्यम से अभियुक्त की व्यापक स्तर पर ढूंढखोज की गई। इस दौरान अभियुक्त से संबंधित दिल्ली का पता प्रकाश में आया, जिसकी तस्दीक हेतु दिल्ली एवं नोएडा में पुलिस टीम भेजी गई।

जांच में यह जानकारी सामने आई कि अभियुक्त किसी निजी आयोजन के लिए अपने गृह क्षेत्र की ओर आ रहा है। इस इनपुट पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त का लगातार पीछा करते हुए रणनीतिक जाल बिछाया गया और अंततः दिनांक 15/12/2025 को अभियुक्त रविन्द्र मोहन को फाटा, जनपद रुद्रप्रयाग से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। वहीं, इस प्रकरण में फरार चल रहे दूसरे मुख्य अभियुक्त राकेश मोहन की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा सघन अभियान जारी है, जिसे भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।



खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->